शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कुराश टूर्नामेंट में विद्यार्थियों ने जीते 12 स्वर्ण सहित 24 पदक

इंदौर। वेदांश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एसजीएफआई इंटर-स्कूल कुराश टूर्नामेंट में सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व शहर का नाम…

इंदौर। वेदांश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एसजीएफआई इंटर-स्कूल कुराश टूर्नामेंट में सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कूल के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके साथ ही कई खिलाड़ियों का चयन आगामी इंटर-डिविजनल (संभागीय) कुराश टूर्नामेंट के लिए हुआ है। स्वर्ण पदक आयत अंसारी, साइमा अंसारी, अफशीन फातिमा, आयशा फातिमा, तकदीस, अलशिफा चौहान, अनिका खान, रेहान पटेल, आर्शिल अंसारी, नाजिम उद्दीन, ऩिजामुद्दीन, मोहम्मद आलियान ने जीता। रजत पदक मेहर मीठावाला, अयान पटेल, अलवीरा शेख, फरहान खान, स्वालेहा कुरैशी ने जीते। कांस्य पदक जिक्? ा अय्यूब खान, खुश्मीरा, आलिया अमदानी, अरशान खान, अरशान अहमद, महफूज मुस्तफा, रहमान खान ने जीते।

सभी

विजेता खिलाड़ियों, संभागीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों तथा उनके कोच रेहान खान एवं दानेश शेख को सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य संदेश गुप्ता, स्पोर्ट्स हेड ऱफीक खान एवं मैनेजमेंट कमेटी, इस्लामिया करीमिया सोसाइटी की ओर से हार्दिक बधाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें