मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कुपोषण मुक्त इंदौर के लिए क्रियान्वयन

लापरवाह दो परियोजना अधिकारियों को शोकॉज नोटिस

न.प्र.)। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले में कुपोषण की रोकथाम एवं सुपोषण को बढ़ावा देने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले में राज्य शासन द्वारा संचालित सभी पोषण संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी एवं परिणाममूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न रहे।

यदि कहीं भी कुपोषित बच्चे चिन्हित होते हैं तो उनके लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। ऐसे बच्चों को आवश्यक पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके पोषण स्तर में शीघ्र सुधार लाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। कुपोषण की रोकथाम, आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किए जा रहे नाश्ता एवं भोजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना तथा आधार आईडी सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के दो परियोजना अधिकारियों को कारण बताओ (शोकॉज) नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बताया गया कि समग्र सत्यापन एवं आभा आईडी में प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर परियोजना शहरी क्रमांक 7 के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा एवं इंदौर ग्रामीण क्रमांक 1 के परियोजना अधिकारी नितिन चौरसिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्रों में समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता सुनिश्चित की जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें