न.प्र.)। विधानसभा तीन के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 58 में स्थित जूना पीठा क्षेत्र में सालों पुराने क्षतिग्रस्त शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन को डिस्मेंटल कर अब जल्द उसकी जगह निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा क्षेत्र के रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर करीब सवा करोड रुपए से ज्यादा खर्च कर नई आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद, मध्यवर्गीय और गरीब परिवार के बच्चों को अपने घर के नजदीक कम खर्चे में आधुनिक सरकारी स्कूल के लिए नए भवन की सौगात मिलेगी। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया के साथ नवीन इमारत निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है जिसका लाभ क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा। साथ ही नए विद्यालय भवन में बच्चों को सालों पुरानी क्षतिग्रस्त इमारत के बजाय नई अत्याधुनिक सुविधाओं वाली बिल्डिंग की सौगात भी मिलेगी। जिसको लेकर निगम के शिक्षा विभाग और शाला प्रकोष्ठ द्वारा टेंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जूना पीठा क्षेत्र में सालों पुरानी प्राथमिक विद्यालय की सरकारी क्षतिग्रस्त पुरानी इमारत को निगम द्वारा ध्वस्त कर उसकी जगह नई आधुनिक सुविधाओं वाली जी प्लस टू नवीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। आने वाले दिनों में बच्चों को आधुनिक सुविधा वाले स्मार्ट क्लासरूम में नवीन शिक्षा नीति के तहत आधुनिक प्रोजेक्टर और लेख के साथ बेहतर शिक्षा देने का संकल्प पूरा किया जाएगा। जिसके लिए जल्द यहां करीब आधा दर्जन से ज्यादा नए क्लास रूम का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिस में बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर की मदद से पढ़ाया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




