शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर अब नया भवन

छात्रों को मिलेगी बड़ी सौगात: सालों पुरानी जर्जर इमारत के बजाय मिलेगी नई

जोन 17 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 में स्थित शिव नगर कॉलोनी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द नया आधुनिक सुविधाओं वाला नवीन विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर शिक्षा शाला प्रकोष्ठ द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है। छात्रों की सुविधा के लिए लगभग 40 लाख रुपये के आसपास खर्चकर पहले चरण में नवीन इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लिए हाल ही में निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई अलावा भविष्य में बिल्डिंग निर्माण के साथ आधुनिक सुविधा वाले नए स्मार्ट क्लासरूम भी बनाए जाएंगे। जहां सामाजिक संस्थाएं और समाज सेवी सेवा भावी दानदाताओं के सहयोग से स्मार्ट प्रोजेक्टर और नई तकनीक और संसाधन के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाएगी। जिसको लेकर पूरी प्लानिंग के साथ अगले माह के अंत में निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाथों-हाथ काम भी शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर रहवासियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग पर नवीन विद्यालय भवन निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें