होलसेल कपडा बाजार में अगले माह के अंत में टेक्सटाइल ट्रेड फेयर लगाया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन भी हो गया है। जल्द ही पांच दिवसीय व्यापार मेले की तारीखों की घोषणा होगी। इसके अलावा मार्केट के विकास से जुड़ी अन्य समितियों का गठन भी किया गया। क्लाथ मार्केट की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इसकी पहली बैठक भी सम्पन्न हुई जिसमें मार्केट और व्यापार विकास की समितियों का गठन किया गया। व्यापार विकास समिति में मनोज नीमा और राजेश नाहटा को संयोजक बनाया गया। मंत्री कैलाश मूंगड़ ने बताया कि सितम्बर माह के अंत में श्राद्ध पक्ष में पांच दिवसीय टेक्सटाइल ट्रेड फेयर क्लाथ मार्केट परिसर में लगाया जाएगा। इसमें कई उपहार की स्कीम खरीददार व्यापारियोें को मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पहले भी टेक्सटाइल ट्रेड फेयर का आयोजन क्लाथ मार्केट परिसर में किया गया था जिसका व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। दरअसल श्राद्ध पक्ष में ग्राहकी कमजोर रहती है ऐसे में टेक्सटाइल ट्रेड फेयर में एक ओर जहां खरीददार व्यापारियों को स्कीम का फायदा होगा वहीं दूसरी ओर क्लाथ मार्केट के दुकानदारों को भी मंदी के समय व्यापार से आक्सीजन मिलेगी। इसके अलावा साफ-सफाई, यातायात, चौकीदार और सुविधाघर के लिए भी समितियां बनाई गई है, इन समितियों में कार्यसमिति सदस्य शामिल है।
था। वैसे तो यह निष्कासन 6 वर्ष के लिए है लेकिन जीतू यादव को इस
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




