शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कियान, त्रषभ, वेदांश जीती ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा

इंदौर। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच चौसठ खानों की बिसात पर रोमांचक टक्कर के साथ प्रतिष्ठत ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा का समापन हुआ। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में…

इंदौर। देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच चौसठ खानों की बिसात पर रोमांचक टक्कर के साथ प्रतिष्ठत ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा का समापन हुआ। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पर्धा में खिलाड़ियों ने हाथी, घोड़ा और ऊंठ की जुगलबंदी के साथ अपनी रणनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया। देशभर के खिलाड़ियों के बीच इंदौर के खिलाड़ियों ने शीर्ष पायदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्पर्धा का समापन और पुरस्कार वितरण एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक हर्षिता सिंह के आतिथ्य में हुआ। इस दौरान स्कूल के खेल अधिकारी अकरम खान सहित देशभर से आए खिलाड़ी और अधिकारी उपस्थित थे। स्पर्धा के अंडर-17 बालक वर्ग में दिल्ली के मॉर्डन स्कूल के किआन अग्रवाल ने छह अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। बालक अंडर-19 आयु वर्ग में डेली कॉलेज के त्रषभ कुमार 6.5 अंकों के साथ पहली पायदान पर रहे। बालक अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग में दिल्ली के मॉर्डन स्कूल के वेदांश बंसल ने 6.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें