इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल की खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक खेल के सहारे ऑल इंडिया आइपीएससी वॉलीबॉल स्पर्धा में जोरदार जीत के साथ प्रदेश की चुनौती को आगे बढ़ाया। मेजबान टीम के लिए ख्याति चतुर्वेदी, मत्रिका जैन, तीस्था पटेल, जन्नत खुशलानी, श्रीजा ओझा ने बेहतर टीम वर्क दिखाते हुए आसान जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच मुकाबले हो रहे है। स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ एमरल्ड हाइट्स स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह, स्पर्धा पर्यवेक्षक रमेश बाबू विद्यार्थी और खेल अधिकारी अकरम खान के आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा का फाइनल मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा। बालिका अंडर-14 वर्ष वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने असम वैली स्कूल को 2-0 से पराजित किया। एमरल्ड हाइट्स स्कूल की टीम के लिए ख्याति चतुर्वेदी, मत्रिका जैन, तीस्था पटेल, श्रीजा ओझा, जन्नत खुशलानी ने उम्दा प्रदर्शन किया। सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स की टीम ने हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल को 2- 0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से परी, दिया यादव, नेहल, रिध्विका और लखी चौलिटांगी ने प्रभावी खेल दिखाया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




