शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दिखाया अपना दिमाग

इंदौर। देशभर से आईं टीमों के बीच शतरंज के चौसठ खानों के बीच रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा में इंदौर की खिलाड़ियों के…

इंदौर। देशभर से आईं टीमों के बीच शतरंज के चौसठ खानों के बीच रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा में इंदौर की खिलाड़ियों के दमदार खेल की मदद से एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी स्थिति मजबूत की। इस टूर्नामेंट में देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर इंदौर में ही आल इंडिया आइपीएससी टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-17 वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने जोधपुर के राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल को 3- 1 से हराया। मेजबान टीम की जीनिशा चौहान, लब्धि धाबरिया और यश्वस्वी दुबे ने अपनी बाजियां जीतीं जबकि आरोही

अग्रवाल ने ड्रॉ खेला। हैदराबाद पब्लिक स्कूल ने देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल को 3-1 से हराया। हैदराबाद की लौक्य साधिका चेवरू, तन्वी काकराला और श्री अन्विता कटागोनी ने अपने मुकाबले जीते। देहरादून के लिए एकमात्रजीत जील आदेश शाह ने हासिल की। दिल्ली के मॉडर्न स्कूल और जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। दिल्ली की ऐशा खंडेलवाल और चाहत कोहली ने मैच जीते जबकि जयपुर की नंदिनी शर्मा और रिद्धिमा गुप्ता ने जीत दर्ज की। गंगटोक के ताशी नामग्याल एकेडमी ने ग्वालियर के सिंधिया कन्या विद्यालय को

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें