शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

खातीवाला टैंक में निर्माणाधीन हॉस्टल तोड़ा

एमओएस पर कर लिया कब्जा बिल्डिंग की हैंगिंग फुटपाथ पर निकाल दी

नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा आज सुबह खातीवाला टैंक में एक निर्माणाधीन हॉस्टल के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस हॉस्टल के निर्माणकर्ता मालिकों के द्वारा एमओएस को कर करते हुए उस पर कब्जा कर लिया गया था। इसके साथ ही बिल्डिंग की हैंगिंग को फुटपाथ पर निकाल दिया गया था।

निगम की रिमूवल टीम आज सुबह अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए खातीवाला टैंक में पहुंची। क्षेत्र के भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि दशमेश गार्डन रहवासी संघ के द्वारा इस अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। इस शिकायत में बताया गया था कि भवन का निर्माण करने वाले गोविंद अरोरा द्वारा गलत और अवैध निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा दी गई मंजूरी के विपरीत जाकर निर्माण करते हुए पूरे क्षेत्र में समस्या पैदा की जा रही है। यहां पर हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा था जिसमें करीब 15 कमरे बनाए गए थे। इस शिकायत की निगम की टीम द्वारा जांच की गई। इस जांच में यह पाया गया कि बिल्डर द्वारा इस बिल्डिंग में काफी अधिक अवैध निर्माण कर लिया गया है। इस पर निगम द्वारा नोटिस जारी कर बिल्डर को खुद अवैध निर्माण तोड़ने के लिए कहा गया था। बिल्डर के द्वारा अवैध निर्माण को नहीं तोड़े जाने के कारण आज रिमूवल की कार्रवाई की गई। इसमें बिल्डर के द्वारा अनुज्ञा के विपरित जाकर किए गए निर्माण को हटाया गया। क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा पिछले दिनों जनसुनवाई में आकर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से इस मामले की शिकायत की गई थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें