शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

खतरनाक बताकर तोड़ा

नगर निगम द्वारा छावनी में एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई को कल अंजाम दिया गया। इस मकान से सड़क को चौड़ी करने के लिए 12 फीट जगह ली गई…

नगर निगम द्वारा छावनी में एक मकान को तोड़ने की कार्रवाई को कल अंजाम दिया गया। इस मकान से सड़क को चौड़ी करने के लिए 12 फीट जगह ली गई थी। इसके बाद बचे हुए मकान के हिस्से को निगम द्वारा खतरनाक घोषित कर दिया गया। इस हिस्से को कल निगम की टीम ने तोड़ डाला। नगर निगम द्वारा मधुमिलन चौराहा से लेकर जगन्नाथ धर्मशाला तक सड़क को चौड़ा करने के लिए बड़ी संख्या में निर्माण तोड़े गए थे। इसमें 115 आरएनटी मार्ग के मकान के भी आगे के हिस्से को निगम द्वारा सड़क के लिए तोड़ दिया गया था। इसके बाद जो मकान का पीछे का हिस्सा बचा हुआ रह गया था उसे निगम द्वारा खतरनाक घोषित कर दिया गया था। निगम के रिमूवल प्रभारी इंजीनियर अंकेश बिरथरिया की देखरेख में कल तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मकान पर राजाराम शर्मा और जयचंद जोशी का नाम आ रहा था, उन्हें नोटिस दे दिया गया था। वहां पर एक परिवार रह रहा था। इस परिवार को हटाकर निगम की टीम द्वारा कल इस मकान के बचे हुए हिस्से को तोड़ दिया गया। यह मकान खतरनाक स्थिति में आ गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें