न.प्र.)। विधानसभा 5 में वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद राजीव जैन के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल की शुरुआत हुई है, जिसके अंतर्गत वार्ड में स्थित बस्तियों रमा बाई नगर, स्कीम 140 के पीछे की आधा दर्जन बस्तियां आईडीए मल्टी के बच्चों की पढ़ाई के लिए सालों से बंद पड़ी पुरानी खटारा सिटी बस का उपयोग अब बच्चों की पढ़ाई के लिए हो रहा है। पार्षद जैन ने बताया कि आसपास की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए क्षेत्र की एनजीओ संचालक माधुरी मैडम और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के बच्चों को घर-घर जाकर निःशुल्क शिक्षा दी जाती है।
निःशुल्क शिक्षा देने वाली टीम कर रही थी जगह की
मांग-दरअसल क्षेत्र में एनजीओ संचालन करने वाली माधुरी मैडम एवं उनकी टीम द्वारा लगातार क्षेत्रीय पार्षद जैन से वार्ड की बस्तियों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए उचित जगह की मांग की जा रही थी। जिसके लिए पार्षद जैन द्वारा अपने वार्ड में इस तरह की जगह की तलाश की जा रही थी जहां बच्चों को एक जगह बैठाकर व्यवस्थित पढ़ाई के लिए बेहतर जगह मिल जाए। जिसको लेकर जगह की तलाश के लिए पार्षद लगातार प्रयास कर रहे थे।
महापौर ने पार्षद की मांग पर उपलब्ध करवाई पुरानी
बस-इसी दौरान पार्षद जैन द्वारा महापौर पुष्पमित्र भार्गव से चर्चा कर सालों पुरानी लंबे समय से बंद पड़ी खटारा सिटी बस को बच्चों की पढ़ाई के उपयोग के लिए मांग की गई जिस पर महापौर भार्गव ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सहजता से पार्षद जैन को बस की उपलब्धता करवा दी। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद जैन और एनजीओ संचालक और रहवासी संघ की मदद से वार्ड 50 में तैयार संजीवनी क्लिनिक की पार्किंग में बस को खड़ा करवाया गया। जहां अब बच्चों को एनजीओ संचालक शिक्षिका माधुरी मैडम और उनकी टीम के अन्य सदस्यों द्वारा बस के भीतर निशुल्क शिक्षा देने की अनूठी पहल की शुरुआत की जा रही है।
बच्चों को भी कलर फुल बस में पढ़ाई की दोहरी
खुशी- बच्चों में भी इससे दोहरी खुशी है। बस के अंदर बैठकर बच्चों को बारिश,गर्मी और धूप की चिंता किए बिना आराम से सीटों पर बैठकर पढ़ाई करने की अनूठी सुविधा मिल रही है। जिससे एनजीओ संचालक और शिक्षिकाओं के द्वारा पार्षद जैन के प्रयासों पर उनका आभार माना और उन्हें धन्यवाद भी दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




