शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध, पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया भी उतरे रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला खजराना के ताज नगर में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, रहवासी परेशान संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग, किसान मोर्चा ने सांची दूध संघ को सौंपा ज्ञापन कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना
इंदौर

खाने की बात पर हुआ विवाद अगले दिन खूनी रंजिश में बदला

आरोपियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, 9 लोग घायल

इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में खाने की बात को लेकर हुआ मामूली विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। रात में ग्रामीणों की समझाइश के बाद हुए समझौते के बावजूद दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश रखते हुए सुबह एकजुट होकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों, रॉड और सरिए से किए गए इस हमले में एक ही पक्ष के 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सीकर निवासी फरियादी हंसराज पिता सागरमल जाट की शिकायत पर आरोपी संदीप डावर, लखन गिरवाल, अंकित मकवाना, जय और उनके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना की शुरुआत बीती रात खाने की बात को लेकर हुई थी, जब सत्यनारायण शर्मा का विवाद आरोपी बच्चू और लखन से हो गया था। उस समय आसपास के लोगों ने बीच- बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था लेकिन आरोपी पक्ष रंजिश मन में बैठाए रहा। अगली सुबह आरोपियों ने फिर से विवाद शुरू कर दिया। जब हंसराज और उनके साथियों ने अकारण विवाद का विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक लाठी- डंडों, लोहे की रॉड और सरियों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में हंसराज, कमल, छोटू, शंभु, सत्तु शर्मा, अर्जुन, फुल कुमार, भूमि और संजय को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें