मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खजराना पुलिया होगी 63 लाख से चौड़ी

निगम कराएगा काम, रहवासियों को मिलेगी जाम से निजात

नगर निगम के द्वारा खजराना की पुलिया को 63 लाख रुपए खर्च कर चौड़ा किया जाएगा। इस पुलिया को चौड़ा कर देने से नागरिकों को आने-जाने में सुविधा हो जाएगी। अभी इस पुलिया

नगर निगम के द्वारा खजराना क्षेत्र में आना-जाना करने के लिए

वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को दूर करने के लिए नगर निगम के पुल प्रकोष्ठ के द्वारा इस पुलिया को चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम के साकेत नगर जोनल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 40 के इस क्षेत्र में पुलिया को चौड़ा करने का काम करने में 8 महीने का समय लगेगा। इस कार्य को करने में 63.5 लाख रुपए खर्च होंगे। निगम के द्वारा पुलिया को चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब इस प्रस्ताव के क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि हमारी कोशिश होगी कि सितंबर के महीने में यह काम शुरू हो जाएं। के स्थान पर जाम लगता है।

एल आई जी से खजराना तक के लिए चौडी लिंक रोड बनाई गई है। इसके साथ ही आनंद बाजार की तरफ से खजराना की ओर जाने वाले रास्ते को भी बेहतर कर दिया गया है। खजराना चौराहे पर यातायात की स्थिति को सुधारने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज भी बनाया गया है। इस फ्लाईओवर ब्रिज के आसपास की सर्विस रोड का नवनिर्माण भी प्राधिकरण के द्वारा किया गया है। अब इस फ्लाईओवर ब्रिज के पास में स्थित पुलिया के कारण क्षेत्र में यातायात की स्थिति बिगड़ रही है। इस क्षेत्र से गुजरने

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें