देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 अब अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। देशभर से चयनित 52 प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट प्रतिष्ठित ताज के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में हैं। दिल्ली से शुरू हुई ग्रैंड फिनाले की यात्रा, जयपुर में आयोजित सैशिंग सेरेमनी, इंट्रोडक्शन वॉक, स्पीच राउंड और गाला डिनर तथा बेंगलुरु में संपन्न स्विमसूट राउंड के बाद अब सभी फाइनलिस्ट इंदौर पहुँच चुकी हैं। यहाँ वे 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं, जहाँ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्रूमिंग, व्यक्तित्व विकास और प्रोफेशनल रनवे कोचिंग प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागी आधिकारिक फोटोशूट, वीडियो प्रोडक्शन, ओपनिंग नंबर की रिहर्सल, फैशन प्रेजेंटेशन और मंचीय प्रस्तुति से जुड़े विभिन्न सत्रों में भाग लेंगी। साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संचार विशेषज्ञ, लेखक एवं शिक्षाविद् मिहिर मंकड़ द्वारा
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




