कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल बेसबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। इस जीत पर विद्यार्थियों, अध्यापकों की मौजूदगी में असेम्बली के अन्दर मंच से प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर ने प्रबल खत्री, आर्यन श्रीवास्तव, अंश जैन, देवांक तेलंग, अंश सेंगर, वैदिक यादव, कृष्णा साहू को सम्मानित किया। अब यह खिलाड़ी आगे छतरपुर, भोपाल और इंदौर में होने वाले खेल में भी जौहर दिखाएंगे। टीम के प्रशिक्षक अंकित जोशी और हिमांशु यादव थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




