मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थियों को मिली सफलता

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थी सौम्य चौलकर और जुनैद अशरफी ने संभाग स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूल और स्वयं को सफलता दिलाई। इन दोनों ने…

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थी सौम्य चौलकर और जुनैद अशरफी ने संभाग स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूल और स्वयं को सफलता दिलाई। इन दोनों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं पुष्पेन्द्रसिंह चौहान ने ब्रोंज मैडल और देवांग सिसोदिया ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। आज स्कूल की असेम्बली द्वारा सुबह मंच से इन चारों विद्यार्थियों का सफलता पर सम्मान किया गया। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, खेल प्रशिक्षक लोकेश केसरवानी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने में मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें