मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया वॉटर पार्क का लुत्फ

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 गुमाश्ता नगर के मीडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वॉटर पार्क का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनकी कक्षाओं के…

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल स्कीम नं. 71 गुमाश्ता नगर के मीडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वॉटर पार्क का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों के साथ उनकी कक्षाओं के अध्यापक और प्राचार्य, उपप्राचार्य, इंचार्ज भी मौजूद रहे। अपनी वार्षिक ट्रीप के दौरान विद्यार्थियों ने बारी-बारी से वॉटर पार्क के अलग-अलग क्षेत्रों का उपयोग किया। कभी स्लाइड, कभी रेन डांस तो कभी लहरों के बीच, तो कभी पानी के बीच जाकर मौज मस्ती का आनन्द लिया। पानी की थकान के बाद विद्यार्थियों के लिए भोजन का आयोजन भी क्रिशेन्ट वॉटर पार्क में किया गया था। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, इंचार्ज मोनिका मंत्री, हिमानी शर्मा एवं अध्यापक, विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें