सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते पदक

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के दो अलग-अलग समूह अंडर-8 और अंडर-16 में सफलता प्राप्त हुई है। डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल योगा स्पोर्टस चैम्पियनशीप छोटा बांगडदा स्कूल में हुई। आध्या…

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के दो अलग-अलग समूह अंडर-8 और अंडर-16 में सफलता प्राप्त हुई है। डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल योगा स्पोर्टस चैम्पियनशीप छोटा बांगडदा स्कूल में हुई। आध्या चौधरी, आदविका माहेश्वरी, आद्विका चौधरी, मिष्टी परमार, रियांसी पांचाल को कांस्य पदक मिला। वही माहिर सुनहरे, लक्ष्य राठौर, देविक शर्मा, गर्वित सोलंकी, सात्विक शर्मा को सिल्वर। अंडर-16 गर्ल्स में धारा तोमर, आराध्य तिवारी, अवनी सोनोने, ाभांशी वाजपेयी, रक्षिता सिंग गौर, तनिष्का विश्वकर्मा, आर्वा सिद्धीकी, अनन्या जोशी, कपिश सिसोदिया, खुशाग्र खंडेलवाल, दक्ष मकोडे, फैजान पटेल, कृष्णा यादव को सिल्वर मिले। इन सभी का आज प्रार्थना सभा के बडे मंच से सम्मान किया गया। इस दौरान प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, अध्यापक मोहित यादव, शुभम अलेरिया मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें