श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आज शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। राधाकृष्णन के चित्र पर अध्यापकों ने पूजन कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। वहीं प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, इंचार्ज प्रबजीत कोर, मोनिका मंत्री, रिद्धि शर्मा, हिमानी शर्मा सहित अन्य अध्यापकों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने आज सुबह अध्यापकों के आगमन पर अगवानी तिलक लगाकर की थी, आज दोपहर कसेरा बाजार स्कूल में शिक्षकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




