श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल में आज जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जयकारों के साथ मनाया। मासूम छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को राधा-कृष्ण की वेशभूषा में प्रतिस्पर्धा के रूप में शामिल होना था। एक नहीं कई दर्जन विद्यार्थी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में घर से ही सज्जित होकर इस धार्मिक माहौल में स्कूल पहुंचे। वहीं विद्यार्थियों के बीच रस्साखेंच प्रतियोगिता भी हुई। कक्षाओं के विद्यार्थी आपस में विजेता बनने के लिए दो हिस्सों में बंटकर रस्सी खींचते नजर आए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




