श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के फुटबॉल खिलाड़ी विद्यार्थियों ने चिमनबाग मैदान पर सांई धाम यूनाइटेड फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फटसल टूर्नामेंट में शिरकत की थी। कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थियों ने मैच जीतने के साथ ट्राफी भी प्राप्त की।
टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन पर कसेरा बाजार स्कूल के छात्र सिद्धार्थ शर्मा को गोल्ड मेडल, सुमित चौहान, हर्षल अतलसिया, यश चौधरी, अर्नवसिंह परिहार, अंश सेंगर, जयश राठौर, पीयुष छाबड़ा को सिल्वर मेडल मिला था। साथ में अर्नव परिहार को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इस विजेता टीम को आज सुबह मंच पर असेम्बली के दौरान सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान स्वरूप तालियां भी बजाई। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर और खेल प्रशिक्षक अध्यापक हिमांशु यादव, शुभम अलेरिया भी सम्मान में मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




