निपानिया स्थित आशीर्वाद विला सोसायटी में महिला प्रबंधन समिति के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस आयोजन में अध्यक्ष रंजनसिंह बघेल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा मिलती है, महिलाओं को सजग रहना चाहिए। ग्रीष्म त्रतु में भी महिला समूह ने समस्याएं हल करवाई। पार्षद, विधायक से चर्चा कर पानी के टैंकर की समस्या हल करवाई, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू करवाई। महिलाओं ने विकास में सहयोग का संकल्प लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




