कर्नाटक में कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को छोड़े जाने के फैसले के बाद राज्य में किसानों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। मांड्याा और मैसूरु जिलों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम के हालात बने हुए हैं। यह गुस्सा तब और बढ़ गया जब कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने कर्नाटक की उस अपील को ठुकरा दिया, जिसमें पानी छोड़ने का समय आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। इसी बीच कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजेंद्र आज मांड्याा में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




