सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

करीब 100 किलो ड्राय फ्रूट्स से हुआ भगवान का श्रृंगार

श्रीनाथजी का सजाया लड्ढा परिवार ने दरबार

स्कीम नं. 71 में रहने वाले चेतन लड्ढा ने अपनी सालों की परम्परा को इस वर्ष भी कायम रखते हुए करीब 100 किलो ड्राय फ्रूट्स से भगवान श्रीनाथजी का श्रृंगार किया, जिसमें 42 किलो खसखस, 15 किलो काजू, 15 किलो बादाम, 11 किलो इलायची एवं 5 किलो पिस्ता कतरन के अलावा भी ड्राय फ्रूट्स लगाए गए और कृष्ण भगवान की जन्माष्टमी मनाई गई। इस श्रृंगार के लिए 15 दिन से अधिक का समय लगा। माहेश्वरी समाजजन सहित अन्य श्रद्धालुओं व राजनेताओं को इस श्रृंगार का बेसब्री से इंतजार रहता है। सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सुदर्शन गुप्ता, निरंजनसिंह चौहान, हरिनारायण यादव सहित अन्य राजनेता भी पहुंचे थे। माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी, समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे। गुमाश्ता नगर स्कीम नं. 71 के रहवासी भी रात 1 बजे बाद तक दर्शन को निहारते रहे। आयोजन से चेतन कामिनी लड्ढा, पवन लड्ढा, भरत कनिष्का लड्ढा, राधिका लड्ढा, हिया लड्ढा, विजय लड्ढा बाजा, श्याम भांगड़िया, नरेन्द्र सोनी, राम लड्ढा, लखन लड्ढा, पीयुष लड्ढा, अभिषेक लड्ढा सहित अन्य जुड़े थे। गुमाश्ता नगर रहवासी संघ और ट्विन्स टॉवर के लोगों का सहयोग रहा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें