मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कर्बला मैदान कमेटी के अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष का भी इस्तीफा

तीन दिवसीय मेले में आई थी परेशानी, दूसरा इस्तीफे का कारण भी स्वास्थ्य बताया गया

इन्दौर वक्फ कर्बला मैदान इन्तेजामिया कमेटी ने मोहर्रम के समय तीन दिवसीय मेला आयोजित किया था। गत वर्ष के बाद इस वर्ष भी मेले की रूकावट आई थी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऑनलाइन एमआईसी की बैठक कर मेला रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन निगम आयुक्त ने मेले की स्वीकृति दे दी थी जो बाद में बरकरार रही। कई परेशानियां मेले को शुरू करने में सामने आई थी। कर्बला मैदान इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष हमीद नियारगिर ने मेला सम्पन्न होने के कुछ दिन बाद ही इस्तीफा वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा था। अब कर्बला मैदान इन्तेजामिया कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक आसिफ निवासी नया पीठा ने भी इस्तीफा बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेज दिया है और महत्वपूर्ण बात यह है कि मोहम्मद मुश्ताक ने अपनी 75 वर्ष का हवाला देने के साथ स्वास्थ्य का कारण भी इस्तीफे के पीछे बताया। साथ ही बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनव्वर पटेल और रेहान शेख का पद पर काबिज कराने के लिए शुक्रिया भी अदा किया गया और उन्हें इस्तीफे की प्रतिलिपि भेजी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें