मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कान्यकुब्ज सभा समाज के शिक्षकों का करेगी सम्मान

पहले लिए जाएंगे आवेदन

श्री कान्यकुब्ज प्रचारिणी सभा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे समाज के शिक्षकों का सम्मान समारोह 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में महानुभावों के नाम से अवार्ड देकर शिक्षकों का सम्मान छोटा बांगड़दा रोड स्थित महादेवी भगवती पैलेस गार्डन में शाम 5 बजे से किया जाएगा। संजय शुक्ला, अनूप वाजपेयी, अर्चना सुनील अवस्थी, सुलेखा शुक्ला, सतीश पांडे आयोजन से जुडे है। सम्मान के लिए 4 सितम्बर तक आवेदन करना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें