शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कांग्रेसियों को उम्मीद, निगम आज ना का लेटर दे देगी

कांग्रेस ने शुरू की रीजनल पार्क के पास डेढ़ लाख स्क्वेयर फीट खाली जमीन पर तैयारियां

शहर कांग्रेस ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के लिए 8 से 12 सितम्बर तक के लिए नगर निगम को पत्र लगाकर निगम आयुक्त से मिलकर नेहरू स्टेडियम के लिए आवेदन दिया था, उस आवेदन पर अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। कांग्रेसियों को शुरू से पता था कि इसकी स्वीकृति नहीं मिलना है, इसलिए कांग्रेसियों ने अपनी अलग तैयारी शुरू कर दी थी। कुछ अधिकारियों ने मौखिक रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बता दिया है कि निगम की ना हो जाएगी। कांग्रेसियों का मानना है कि आज निगम का विधिवत ना का लेटर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिन्टू चौकसे के पास पहुंच जाएगा। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी सर्कल के समीप रीजनल पार्क के पास पाल परिवार समूह की पड़ी डेढ़ लाख स्क्वेयर से अधिक जमीन की स्वीकृति ले ली है और कांग्रेस ने वहां अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अब कांग्रेस को राहुल गांधी की सुरक्षा संबंधित स्वीकृति भी पुलिस से लेना है और इसकी जानकारी दिल्ली भेजकर सुरक्षा कमांडों से भी इसकी स्वीकृति लेना है। निगम की ना के पत्र के बाद कांग्रेस इसे बड़ा इशु बनाएगी यह भी कांग्रेस नेता बता रहे हैं और यह सब कुछ बैठक में तय होगा और कांग्रेस मीडिया से चर्चा कर इस मुद्दे पर कई खुलासे भी करेंगी, जिनमें गैर सरकारी कार्यक्रम जो नेहरू स्टेडियम में हुए वह मुद्दा भी कांग्रेस उठाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें