सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेसी पिलाएंगे चार दिनों तक छात्रों को चाय

कार्यक्रम के एक दिन पहले तक छात्रों के रहवासी क्षेत्र में होगा टी-पार्टी का आयोजन

छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन 19 सितम्बर को किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। कांग्रेस का बड़ा ध्यान भंवरकुआं, विष्णुपुरी, भोलाराम उस्ताद मार्ग पर लगा हुआ है। अब कांग्रेस नेता सरफराज अंसारी और सादिक खान मिलकर कांग्रेस, सेवादल और अन्य कांग्रेसियों के सहयोग से 15 सितम्बर से चार दिनों तक यानि कार्यक्रम के एक दिन पहले तक निशुल्क चाय स्टाल का आयोजन करेंगे। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र- छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के िए कांग्रेस द्वारा यह चाय-पार्टी की पहल की जा रही है। जिसका नाम ‘छात्रों की गूंज चाय स्टॉ’ कांग्रेस नेता सरफराज अंसारी और सादिक खान ने रखा है। चाय पिलाने के साथ छात्रों से चर्चा भी की जाएगी। अंसारी और खान ने बताया कि छात्रों से टी-पार्टी के दौरान एलईडी स्क्रीन एवं स्पीकर की व्यवस्था रहेगी, जिसके माध्यम से छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं छात्र हित से संबंधित राहु गांधी के वीडियो संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के िए छात्र-छात्राओं के पंजीयन की भी व्यवस्था की जाएगी। निःशुल्क टी स्टॉ पर पंजीयन की शुरुआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस सेवाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, पूर्व मंत्री सचिन यादव, सेवाद के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं विधायक पंकज उपाध्याय तथा इंदौर शहर एवं जिा कांग्रेस के अध्यक्षद्वय चिंटू चौकसे एवं विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में की जाएगी। कांग्रेसियों का यह प्रयास युवाओं और छात्रों से सीधे जुड़ने, उनकी समस्याओं एवं विचारों को समझने तथा उन्हें ोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के िए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पह है। ‘चाय की चुस्की के साथ छात्रों की बात-छात्रों की आव़ाज बनेगी ‘छात्रों की गूंज’।’

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें