इंदौर। कनाडिया बाईपास के बोगदे में आए दिन लगने वाला महा जाम अब नहीं लगेगा। क्योंकि निगम द्वारा यहां लगने वाले महाजाम से मुक्ति के लिए नए लेफ्ट टर्न का निर्माण कार्य और इसके चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया है। जिसका बड़ा फायदा यह होगा कि अब भंडारी रिसोर्ट के सामने कनाडिया रोड के संकरे बोगदे में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। यही नहीं रिंगरोड से आकर बायपास फिनिक्स मॉल की तरफ जाने वाले वाहन लेफ्ट टर्न के बनकर तैयार होने से आसानी से निकल जाएंगे।
जबकि अभी रोजाना शाम को यहां भारी जाम लगता है। जिसमें फंसने से सैकड़ाें वाहन चालक रोजाना परेशान हो रहे हैं। यही नहीं दिन में भी और ज्यादा हालत खराब रहती है जब स्कूली बसें और अन्य वाहन संकरे बोगदे के आसपास लेफ्ट टर्न तैयार नहीं होने से जाम के कारण घंटों एक ही स्थान पर वाहनों के रेलम पेल में फंसकर रोजाना परेशान होते रहते हैं। यही नहीं जाम के दौरान तीन – तीन पुलिस वाले मिलकर भी इस दौरान ट्रैफिक की बिगड़ी व्यवस्था नहीं संभाल पाते।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




