मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कमियां दिखने पर मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी

ड्रग विभाग द्वारा शहर के मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, गर्भपात…

ड्रग विभाग द्वारा शहर के मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, गर्भपात की दवाइयो और नारकोटिक्स मेडिसिन के विक्रय से संबंधित दस्तावेज की सघन जांच की गई। ड्रग विभाग की टीम के द्वारा 11 मेडिकल स्टोर की जांच की जिसमे से 4 मेडिकल स्टोर पर कमियां पाई गई। साथ ही विगत दिनों टीम के द्वारा 13 मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई जिसमें से 6 मेडिकल स्टोर में कमी पाई गई है। इन गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के मद्देनजर विभाग द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत संबंधित मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें