सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पर्युषण में कल्पसूत्र व्याख्यान

पर्यूषण पर्व पर केशरी वाटिका में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मुनि प्रशांतसेन विजयजी म.सा. ने भगवान महावीर के जीवन, कल्पसूत्र के महत्त्व, धार्मिक संस्कारों तथा संघ के दायित्वों…

पर्युषण में कल्पसूत्र व्याख्यान

पर्यूषण पर्व पर केशरी वाटिका में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मुनि प्रशांतसेन विजयजी म.सा. ने भगवान महावीर के जीवन, कल्पसूत्र के महत्त्व, धार्मिक संस्कारों तथा संघ के दायित्वों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मीडिया समन्वयक राजेश जैन युवा ने बताया कि प्रवचन में कल्पसूत्र के श्रवण की महत्ता बताते हुए मुनिश्री ने कहा कि भगवान महावीर के जीवन से संबंधित इस पावन ग्रंथ का श्रवण करने से कर्मरूपी व्याधि का क्षय होता है। यह ग्रंथ आत्मा को धर्ममार्ग की ओर प्रेरित करता है तथा जीवन में सदाचार, संयम और आध्यात्मिक जागृति का संचार करता है। भगवान महावीर के जन्म वांचन प्रसंग का उल्लेख करते हुए मुनिश्री ने कहा कि प्रभु के जन्मोत्सव के अवसर पर आनंद की वर्षा होती है। राजेश जैन युवा, महेन्द्र बागवाला, नीरज सुराणा, धनराज संघवी, शांतिलाल जैन चेतना, संजय लुंकड, राजेंद्र रुणवाल, सुरेन्द्रकुमार सुराणा, विजय राठौर, नेरन्द्र राणापुर, प्रभात जैन घंटाघर, रमेश श्रीश्रीमाल, हीरालाल बाफना उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें