सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कैलोद हाला में प्राधिकरण बनाएगा 46.5 करोड का रेलवे ओवरब्रिज

पिछले साल दी थी चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात

इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा कैलोद हाला में रेल्वे लाइन पर 46.5 करोड रुपए खर्च कर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस काम को अंजाम देने की दिशा में प्राधिकरण की ओर से पहल शुरू हो गई है।

प्राधिकरण के द्वारा हाल ही में हुई संचालक मंडल की बैठक में इंदौर शहर में दो स्थानों पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है। इस फैसले का क्रियान्वयन शुरू होने की बेला आने में अभी समय लगेगा। उसके पहले प्राधिकरण

लिया। के द्वारा मास्टर प्लान में प्रावधान की गई सड़क एम आर 12 के अंतर्गत आ रहे कैलोद हाला में रेलवे लाइन पर रेल ओवर ब्रिज बनाने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के किलोमीटर 67/10-11 पर यह ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। यह रेलवे ओवर ब्रिज इंदौर स्टेशन और देवास रेलवे स्टेशन के बीच में आने वाले स्थान पर बनेगा। इस ओवर ब्रिज के बन जाने से यहां पर जो अभी रेलवे फाटक है वह भी बंद हो जाएगा। इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को इस रेलवे ओवरब्रिज

मातृशक्तियों ने तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बसवाल ने यात्रा में साधु संतों का भी आशीर्वाद के निर्माण से सुविधा मिलेगी और वह गति के साथ अपने मुकाम की ओर जा सकेंगे। इस रेलवे ओवरब्रिज के लिए प्राधिकरण के द्वारा जो योजना तैयार की गई है उसकी लागत 46.5 करोड रुपए है। इस कार्य

का चयन करने हेतु प्राधिकरण के द्वारा टेंडर भी जारी कर दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों को उम्मीद है की पहली बार में ही इस काम को अंजाम देने वाली एजेंसी हमें मिल जाएगी और फिर हम उस एजेंसी के माध्यम से अपना काम तेज गति से कर सकेंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा पिछले साल ही इंदौर शहर को चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात दी गई थी। इसमें खजराना, भंवरकुआं तथा फूटी कोठी चौराहे के फ्लाईओवर ब्रिज पर बेहतर तरीके से यातायात का संचालन हो रहा है। लवकुश चौराहे पर बनाए जा रहे डबल डेकर रेलवे ओवरब्रिज में एक लाइन पिछले साल शुरू हो चुकी है और दूसरी लाइन आने वाले दिनों में पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें