इंदौर। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्ट्रेंथ लिफ्टिंग, इंकलाइन बेंच प्रेस, बार कर्लिंग, प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में दिनांक 09/10/2026 आयोजित हुई जिसमें इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में स्ट्रिंगमन ऑफ इंदौर डिव़ीजन बने कैलाश सुरागे, यश हार्डिया, स्वामी पाल, रवि यादव, सतवंत सिंह, अंशुल गुप्ता, रोशन वैद्य, भावेश खिचिची, प्रमोद खरे, रेहान पठान, मुस्तफा बागवान, महेंद्र ठाकरिया, अर्जुन भूरिया, अरशबीर सिंह, उमेश मीना, अनिरूद्ध शर्मा रहे। वहीं स्ट्रिंग विमेन ऑफ इंदौर डिव़ीजन रही मनस्वी विश्नोई, धरना शर्मा, रेखा ठाकरिया, पीनल यादव रही। आयोजक मोहन सिंह राठौर, रितेश विराग, कैलाश सुरागे ने सभी का आभार माना। इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल द्वारा 12 से 17 अक्टूबर तक तृतीय आमंत्रण अंतर-विद्यालयीन 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 130 विद्यार्थी भाग लेने की संभावना है। यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों की सूची: न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल, डेली कॉलेज, एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, द शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, झालारिया कैंपस, द शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली पब्लिक स्कूल निपानिया, चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल, विनसम पब्लिक स्कूल. इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बॉम्बे। यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा स्नूकर के प्रति रुचि विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




