आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के तहत पैकेज 4 के विकास कार्यो एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, सहायक यंत्री आकाश जैन, झोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे। आयुक्त सिंघल द्वारा अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के पैकेज 4 के अंतर्गत झोन क्रमांक 15 एवं झोन क्रमांक 21 के अंतर्गत सुदामा नगर ए व डी सेक्टर, विदुर नगर, कुंदन नगर, अहीरखेडी आदि क्षेत्र में किये जा रहे सीवर लाइन कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा संबंधित निर्माणकर्ता एजेंसी को निर्माण कार्य होने के पश्चात नागरिको की सुरक्षा व वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए, कार्य स्थल पर कांक्रीट से रेस्टोरेशन कार्य करने के निर्देश दिये गये। झोन क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 83 के अंतर्गत सुदामा नगर ए व डी सेक्टर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान सुदामा नगर क्षेत्र में कचरा व गंदगी मिलने पर झोन क्रमांक 15 सीएसआई संदीप डांगी व वार्ड 83 दरोगा हेमराज गोगलिया का 1-1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 21 वार्ड क्रमांक 79 अंतर्गत अहीरखेडी व अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कचरा व गंदगी मिलने व कचरा पॉइन्ट मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, झोन 21 सीएसआई मनीष चन्द्र के विरूद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिये गये तथा वार्ड 79 दरोगा व सहायक दरोगा अवधेश गौहर व दीपक साल्वे का 1-1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




