मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जूनी कसेरा बाखल में 80 साल पुराना मकान तोड़ा

जेल रोड पर भी तोड़फोड़ के लिए पहुंचे

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग ने आज सुबह जूनी कसेरा बाखल में एक 80 साल पुराना मकान तोड़ दिया। यह मकान खतरनाक स्थिति में था। निगम की रिमूवल टीम आज रिमूवल अधिकारी विनीत तिवारी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पहुंची। निगम के द्वारा बताया गया कि यह मकान डॉक्टर प्रमोद साकी का है। मकान ग्राउंड फ्लोर के ऊपर पहली मंजिल तक बना हुआ है। यह मकान अत्यंत खतरनाक स्थिति में था। इस मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम के द्वारा मकान मालिक के नाम पर नोटिस भी जारी किए गए थे। इस नोटिस के बाद भी मकान मालिक के द्वारा जब मकान नहीं तोड़ा गया तो निगम की टीम ने आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पहली कार्रवाई को करने के बाद नगर निगम की टीम जेल रोड चौराहा पर एमजी रोड पर स्थित एक मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ने के लिए पहुंची। वहां पर पहुंचने पर मकान मालिक के द्वारा मामला कोर्ट में विचाराधीन होने और तारीख लगी होने की जानकारी दी गई। यह जानकारी सामने आने पर टीम के द्वारा जानकारी को कंफर्म करने का काम किया जा रहा है। इसके चलते हुए अभी समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं की गई थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें