मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जूना रिसाला की सड़क का काम धीमी गति से करने पर आयुक्त भड़के निगम के अधिकारियों को ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने का दिया आदेश

नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल जूना रिसाला की सड़क का काम धीमी गति से करने पर भड़क गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने का…

नगर निगम के आयुक्त क्षितिज सिंघल जूना रिसाला की सड़क का काम धीमी गति से करने पर भड़क गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने का आदेश दिया है।

आज सुबह सिंगल द्वारा मधुमिलन चौराहे से छावनी चौराहि तक, चंद्रभागा से हरसिध्दि, कलालकुई मस्जिद से चंद्रभागा,मल्हारगंज से जिंसी चौराहा लक्ष्मी प्रतिमा तक, गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक चल रहे रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण की जानकारी पहले से ही देकर ठेकेदार के प्रतिनिधि को साइट पर मौजूद रहने के लिए कहा गया था। आयुक्त अपने नगर निगम के इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के साथ दौरे पर पहुंचे। इस निरीक्षण के दौरान हमेशा की तरह ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधि ओर कंसलटेंट को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क निर्माण कार्य में गति संतोषजनक नहीं होने पर अपर आयुक्त को संबंधित एजेंसी पर कार्य की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। ध्यान रहे कि यह सड़क जूना रिसाला में से होकर जाती है। इस सड़क का निर्माण करने के लिए नगर निगम के द्वारा पिछले दिनों मुहिम चला कर बहुत सारे मकान के हिस्से तोड़े गए थे। निगम का लक्ष्य यहां पर तेज गति से सड़क का निर्माण करने का था लेकिन ठेकेदार के द्वारा बहुत धीमी गति से काम किया जा रहा था। निगम के इस प्रोजेक्ट के प्रभारी इंजीनियर के द्वारा भी काम की इस धीमी गति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। ऐसी स्थिति में आज निगम आयुक्त के द्वारा ठेकेदार पर तो इस मामले में जुर्माना लगाने का आदेश दे दिया गया लेकिन इस प्रोजेक्ट के प्रभारी इंजीनियर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें