न.प्र.)। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में दर्शकों के लिए चलने वाली बैटरी वाली कार के लिए अब ब्लॉक लगाने से रास्ता पहले से आसान और सुगम हो गया है। जिसका बड़ा फायदा यह होगा कि अब बैटरी वाली कार पूरे चिड़ियाघर में कहीं भी चलाने में अब पूरी तरह से आसानी होगी। जू के सभी प्रमुख 6 रास्तों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि जू प्रबंधन द्वारा इस कार्य पर करीब डेढ करोड रुपए के आसपास खर्च किए जा रहे है। इससे अब कीचड़ और मिट्टी की बजाय अब पूरे रास्ते एक जैसी इंटरलाकिंग डिजाइन वाले ब्लॉक लगाने से जू की खूबसूरती में भी चार चांद लग गए है साथ ही बुजर्गों और बच्चों का भी बैटरी कार में और आरामदायक स़फर होगा। इसके अलावा जू में नवीन भव्य प्रवेश द्वार का भी नवीनीकरण कार्य के तहत रंग रोगन भी बदलकर ग्रीन कर दिया गया है। जिसका पुराना रंग रूप भी चेंज हो गया है। इसके अलावा अब जू में बतख के लिए एक छोटा-सा नया आकर्षक दिखने वाला तालाब भी तैयार होगा। जिसमें दर्शकों को कई अलग-अलग तरह की एक से बढ़कर एक बतख देखने को मिलेगी। यह जू आने वाले दर्शकों के लिए एक नया आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें हंस, पनर्मुगी, जलमुर्गी, जलकाग, पेलिकन, सारस और अन्य एक से बढ़कर एक पक्षियों और बतखों को लाने की तैयारी की जा रही है, जो दर्शकों को आने वाले दिनों में जल्द नजर आएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




