शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

जिंसी की सड़क पर पानी, ड्रेनेज की लाइन 15 दिन में डालें

सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। सिंघल द्वारा लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा से जिन्सी चौराहा होते हुए नेमी नाथ चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का अवलोकन किया गया। इस…

सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। सिंघल द्वारा लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा से जिन्सी चौराहा होते हुए नेमी नाथ चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का अवलोकन किया गया। इस दौरान आयुक्त द्वारा किए गए निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के साथ ही निर्माणाधीन सड़क का जलप्रदाय और सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य 15 दिन में पूर्ण करने और एक ओर की सड़क लाइन को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारा खड़े

सीएसआई को नोटिस

आरएनटी मार्ग, सरवटे बस स्टैंड, मधु मिलन चौराहा एवं आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर जोन क्रमांक 11 सीएसआई राजेंद्र बेगा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। गणपति से स्कीम नंबर 51 होते हुए टिगरिया बादशाह तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सिंघल द्वारा एम आर 4 मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान एम आर 4 पर रेलवे बोगदे तिराहे को यातायात और सौंदर्य करण की दृष्टि से सुव्यवस्थित सुंदर बनाने के लिए प्लान बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आयुक्त द्वारा जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें