शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के लिए किया आदेश जारी

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय और अशासकीय प्राचार्य को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए आदेश जारी किए है। स्कूलों में यह स्वतंत्रता दिवस का आयोजन…

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय और अशासकीय प्राचार्य को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए आदेश जारी किए है। स्कूलों में यह स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए। स्कूल के सभी अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी स्कूल सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण और राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित करे उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएं। मौसम को देखते हुए प्रातकाल में प्रभातफेरी का आयोजन भी किया जाए। जनप्रतिनिधियों को भी स्कूल आमंत्रित करें। विद्यार्थियों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण, एवं अन्य देशभक्ति आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाए। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिए जाएं। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत ही प्रस्तुत हो। शासकीय विद्यालय भवन में 14 एवं 15 अगस्त को रात्रि में रोशनी की जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें