इंदौर। इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में सत्र की तृतीय इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा में बालक अंडर-11 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में कियान ने आर्या तथा बालिका अंडर-11 आयु वर्ग में अनिका ने दीशा को हराकर खिताबी सफलता अर्जित की। बालक अंडर-11 आयु वर्ग में फायनल मुकाबले में कियान इंगले ने आर्या गुप्ता को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सेमीफायनल में आर्या गुप्ता ने अयांश मालु को 3-2 से तथा कियान इंगले ने कियान मेहता को 3-0 से हराया। बालिका अंडर-11 आयु वर्ग के फायनल मुकाबलें में अनिका माहेश्वरी ने दीशा रघुवंशी को 3-0 से परास्त किया। सेमीफायनल में दीशा रघुवंशी ने भाव्यांशी सोनी को 3-0 से तथा अनिका माहेश्वरी ने जान्हवी पिपलिया को 3- 0 से हराया। बालक अंडर-13 आयु वर्ग के प्रिक्वार्टर फायनल मुकाबलों में आर्यान ठाकुर ने देवांश कोरडे को 3-0 से, अयांश मालु ने रौनिक जैन को 3-0 से, कियान इंगले ने रेयांश जैन को 3-0 से, नक्षत्रराज सिंह ने हनुश भोपले को 3-0 से, पूण्यांश जैन ने धैर्य कोथाना को 3-0 से, ईशान ने शुभ अग्रवाल को 3-0 से, कियान मेहता ने निर्वाण पाराशर को 3-0 से, आराव कासठ ने आर्या गुप्ता को 3-0 से हराकर क्वार्टर फायनल में जगह बनाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




