इंदौर। जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा 7 से 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। स्पर्धा के मुकाबले यशवंत क्लब में खेलें जाएंगे। जानकारी देते हुए इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के सचिव नीलेश वेद ने बताया पुरुष तथा महिला एकल मुकाबलों के साथ ही यूथ अंडर-11,अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर- 19 के आयु वर्गो में बालक एवं बालिकाओं के मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता उपविजेताओं को आकर्षक इनाम राशि तथा ट्राफियां प्रदान की जाएगी। संचालन प्रशांत व्यास तथा नवीन सोनी करेगें। इच्छुक खिलाडी प्रविष्टियां ऑनलाइन बेसिक स्पोर्टस एप्प पर 30 अगस्त से 4 सितंबर शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




