शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

झमाझम के इंतजार में बीता सावन…भादौ से उम्मीद

2 से 3 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा धूप-छांव का मौसम

कल रक्षाबंधन पर्व के साथ ही श्रावण मास का समापन हो गया। श्रावण मास जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ था तब अगस्त माह में झमाझम बारिश की उम्मीद की जा रही थी। शहर का कोटा अभी आधा भी नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश अब चिंता का विषय बनी हुई है। श्रावण मास में रिमझिम बारिश होती है। इस बार श्रावण के पहले भी कोई खास बरसात नहीं हुई थी इसलिए श्रावण मास में झमाझम बारिश का इंतजार था, लेकिन पूरे माह में 3 इंच बारिश हुई है जिसमें दो दिन पूर्व एक रात में 1 इंच बरसात हुई, इसके अलावा पूरे मास में तेज बारिश नहीं हुई। अब भादौ मास में झमाझम की उम्मीद है। जिले के तालाबों का जलस्तर अभी भी गिरा हुआ है। इधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभी दो से तीन दिन तक धूप-छांव का माहौल बना रहेगा, कभी धूप तो कभी बदली की छाव बनी रहेगी। बीच-बीच में कभी पानी की बौछार भी आएगी तो कभी मोटी बूंदे भी पानी की गिर सकती है, लेकिन तेज पानी की संभावना अभी तीन दिन राजेन्द्र शर्मा ने नहीं बताई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें