बीमाकर्मी प्रमोद झालानी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव समारोह में स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल, समाज और दूर-दूर से आए मित्र, साथी एवं रिश्तेदार शामिल हुए। इस दौरान डॉ. गौरव खंडेलवाल, डॉ. आकाश तिवारी, डॉ. रवि राठी, डॉ. अविरल जैन, डॉ. सौरभ मालवीय, डॉ. कल्याण राठी, डॉ. सुदर्शन मुथा का सम्मान किया गया। डॉ. रवि राठी का सम्मान उनके पिता डॉ. कल्याण राठी की मौजूदगी में होना भावुक क्षण रहा। उक्त जानकारी शैलेन्द्र पाराशर ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




