सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जश्ने शहंशाह-ए-विलायत का आयोजन आज रात

मोईनीया मस्जिद,पिंजारा बाखल में जश्ने शहंशाह- ए-विलायत के मुबारक मौके पर आज नम़ाज-ए-ईशा बाद एक अजीम दीनी व रूहानी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम और ब़ुजुर्गान-ए-दीन…

मोईनीया मस्जिद,पिंजारा बाखल में जश्ने शहंशाह- ए-विलायत के मुबारक मौके पर आज नम़ाज-ए-ईशा बाद एक अजीम दीनी व रूहानी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न शहरों से प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम और ब़ुजुर्गान-ए-दीन की तशऱीफ- आवरी होगी। कार्यक्रम में त़करीर, नसीहत और दुआओं का सिलसिला रहेगा। ह़जरत अल्लामा मौलाना काजी सैयद शाह नव़ाजुद्दीन साहब कादरी चिश्ती (अकोला, महाराष्ट्र) त़करीर फरमाएंगे। कार्यक्रम में मुफ्ती मुहम्मद नूरुल ह़क, मुहम्मद अब्दुल अलीम, मुहम्मद अहमद यार ख़ान, सैयद साबिर अली मौजूद रहकर आयोजन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अदाई मौलाना हाफिज ओ कारी मुहम्मद सिकंदर कादरी नूरी साहब, ख़तीब-ओ-इमाम मोईनीया मस्जिद, पिंजारा बाखल द्वारा की जाएगी। समापन पर लंगर-ए-गौस और तोषा शऱीफ का एहतिमाम रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें