शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिल रही राहत

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जनसुनवाई…

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आयोजित हो रही साप्ताहिक जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन निरंतर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। जनसुनवाई में थैलेसीमिया सोसाइटी ऑफ इंदौर संस्था के सचिव सुधीर मधवानी कार्यकर्ताओं सहित जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गत जनसुनवाई में संस्था ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन पंप उपलब्ध नहीं होने की समस्या रखी थी। प्रत्येक पंप की लागत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये होने के कारण संस्था इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं थी। इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए संस्था को 10 इंजेक्शन पंप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिनकी कुल लागत लगभग 19 लाख रुपये है। पुष्पा बाई ने कलेक्टर को बताया कि वे दिव्यांग हैं तथा पिछले छह माह से उनकी दिव्यांग पेंशन खाते में जमा नहीं हो रही है। पेंशन बंद होने से उन्हें जीवनयापन और घर चलाने में गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल पेंशन पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही त्वरित राहत के रूप में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर वर्मा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें