इंदौर जिला यादव अहीर समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस बार रजत जयंती वर्ष के प्रसंग पर परंपरागत शोभायात्रा का आयोजन शुक्रवार 4 सितम्बर को होगा। समिति के संरक्षक दीपू यादव ने बताया कि जुलूस की तैयारियों पर विचार मंथन के लिए यादव अहीर समाज के सभी प्रमुख संगठनों की बैठक रविवार, 26 जुलाई को शाम 5 बजे चिमनबाग स्थित स्काउट मैदान सभागृह पर रखी गई है। यादव अहीर संगठनों से आग्रह किया गया है कि वे इस बैठक में उपस्थित होकर रजत जयंती वर्ष के उत्साह और उल्लास के अनुरूप इस जुलूस को भव्य, अनुशासित और आकर्षक बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझावों एवं विचारों से भी अवगत कराएं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




