शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

जन्माष्टमी के जुलूस में मथुरा-वंृंदावन से आएंगे कलाकार बैठक में हुआ मंथन झांकियां भी रहेगी

यादव अहीर समाज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितम्बर को मनाएंगे। सुबह 10 बजे बडा गणपति से श्रम शिविर चिमनबाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मथुरा-वंृंदावन के कलाकार…

यादव अहीर समाज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितम्बर को मनाएंगे। सुबह 10 बजे बडा गणपति से श्रम शिविर चिमनबाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मथुरा-वंृंदावन के कलाकार प्रस्तुति देंगे। यादव समाज के कई संगठन झांकियां भी इस शोभायात्रा में शामिल करेंगे। दीपू यादव ने बताया कि परम्परागत इस शोभायात्रा में बडी संख्या में यादव समाजजन शामिल होंगे। इस शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक में तैयारियों को लेकर मंथन भी किया गया। जुलूस का कई मंचों से स्वागत होगा। यातायात सुव्यवस्था के लिए 51 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। राधाकृष्ण के श्रृंगार में बच्चे भी मौजूद रहेंगे। भजन मंडलियां भी रहेगी, आयोजन को लेकर रोजाना बैठक होगी। दीपू यादव, रमेश उस्ताद, मुन्नालाल यादव, ओंकार यादव, श्याम सुंदर यादव, रामसमुझ यादव, देवेन्द्र सिंह यादव, सदाशिव यादव (काका), अनिल यादव, राजेंद्र कुमार यादव, चैनसिंह यादव, प्रवेश यादव, पिंटू यादव, नीरज यादव, कविता यादव, सुषमा यादव, अंजना यादव, चंद्रकांता यादव, शरद यादव, बंटी यादव, कविता यादव, अंजना यादव, ममता यादव, अक्कू यादव, रणजीत यादव सहित अन्य बैठक में मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें