महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जंजीर वाला चौराहा से लेकर लक्ष्मी मेमोरियल तक की सड़क को 2 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
भार्गव ने जंजीरवाला चौराहे से लक्ष्मी मेमोरियल होते हुए अटल द्वार तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया गया। भार्गव द्वारा संबंधित एजेंसी को आगामी दो माह में जंजीरवाला चौराहा से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ठेकेदार एजेंसी को यह कहा गया है कि वह रात में भी काम करें। इस तरह से 24 घंटे काम करते हुए काम को जल्दी पूरा करें।
महापौर ने अन्य जरूरी कार्यों की भी जानकारी ली। सड़क के साथ वॉटर लाइन, सीवरेज, केबलिंग और विद्युत संबंधी काम भी किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में सड़क खोदने की नौबत नहीं आए। इस सड़क के निर्माण को लेकर लंबे समय से तैयारी और कवायद चल रही थी। अब निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। महापौर ने अधिकारियों और ठेकेदार को शेष काम तेजी से पूरा करने तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




