सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जलभराव, गंदे पानी और बदबू से रहवासी परेशान

न.प्र.)। जोन-10, वार्ड 39 खजराना के दाऊदी नगर में पब्लिक स्कूल के पास जलभराव की समस्या से आसपास के रहवासी काफी परेशान हैं। सड़क पर पानी जमा होने के साथ…

न.प्र.)। जोन-10, वार्ड 39 खजराना के दाऊदी नगर में पब्लिक स्कूल के पास जलभराव की समस्या से आसपास के रहवासी काफी परेशान हैं। सड़क पर पानी जमा होने के साथ ड्रेनेज लाइन का गंदा पानी भी बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। रहवासी गफ्फार झूलेवाले, असलम क्रेनवाले, उस्मान गनी, लतीफ और रशीद सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण रहवासियों में नाराजगी है। समाजसेवी सलीम पठान ने कहा कि रहवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को तत्काल मौके का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें