शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

जलाभिषेक और Lद्राभिषेक में अंतर

जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी सावन में किए जाते हैं। मान्यता है कि सावन में किए रुद्राभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वहीं कुछ लोग सावन में जलाभिषेक भी…

जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी सावन में किए जाते हैं। मान्यता है कि सावन में किए रुद्राभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वहीं कुछ लोग सावन में जलाभिषेक भी करते हैं। कई लोग रुद्राभिषेक और जलाभिषेक को एक ही समझने की गलती कर देते हैं, जबकि दोनों अलग है और दोनों में खास अंतर भी होता है।

जलाभिषेक क्या है-

जलाभिषेक का सामान्य अर्थ होता है ‘जल से अभिषेक करना’। पूजा-पाठ के दौरान देवताओं की मूर्तियों में पवित्र जल अर्पित करने की विधि को जलाभिषेक कहते हैं। यह एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान होता है। शिवलिंग में जल चढ़ाने को भी जलाभिषेक कहते हैं। शिवलिंग को शीतलता प्रदान कराने के लिए मुख्य रूप से पूजा के दौरान जलाभिषेक किया जाता है जोकि शिव पूजन का महत्वपूर्व अंग होता है। लेकिन रुद्राभिषेक की विधि काफी अलग होती है।

रुद्राभिषेक क्या है- रुद्राभिषेक शिवलिंग पूजन का एक हिस्सा होता है। इसमें पांच द्रव्यों से ब्राह्मणों के द्वारा वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ शिवलिंग स्नान कराया जाता है। इसे रुद्राभिषेक कहते हैं। कई लोग सावन में महारुद्राभिषेक भी कराते हैं। आमतौर पर नवग्रहों की शांति, रोग से छुटकारा, संतान प्राप्ति या मनोकामना पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक कराया जाता है। अगर घर पर रुद्राभिषेक करा रहे हैं तो, सबसे पहले उत्तर दिशा में शिवलिंग स्थापना करनी होती है और पूर्व दिशा को ओर मुख करके रुद्राभिषेक किया जाता है।

इन बातो का रखें

ध्यान-रुद्राभिषेक या जलाभिषेक में तुलसी पत्ते का इस्तेमाल न करें। रुद्राभिषेक शांत-चित्त मन और एकाग्रता के साथ करें। भक्तों को आपस में बातचीत करने से बचना चाहिए। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रों का उच्चारण गलत तरीके से न करें।

रुद्राभिषेक यदि जल से कर रहे हैं तो उसके लिए तांबे के बर्तन का ही प्रयोग करें।

रुद्राभिषेक के दौरान रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का जाप करना फलदायी साबित होता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें